YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

फिल्म तूफान के लिए फरहान का ट्रांसफॉर्मेशन - 6 हफ्तों में बढ़ाया 15 किलो वजन

फिल्म तूफान के लिए फरहान का ट्रांसफॉर्मेशन - 6 हफ्तों में बढ़ाया 15 किलो वजन

फरहान अख्तर ने अपनी अगली फिल्म तूफान के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ पूरे देश में तहलका मचा दिया। इस फिल्म में एक्टर मुक्केबाज के रोल में नजर आएंगे। इसके लिए वह  कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के लिए उन्होंने 15 किलोग्राम वजन बढ़ाया है। फरहान को फिल्म के एक भाग के लिए अपना वजन कम करके दमदार फिजिक बनाने की आवश्यकता थी। इसके बाद, उन्हें फिल्म में एक हिस्से के लिए अगल लुक अपनाना है। इसके लिए उन्हें 6 सप्ताह में 15 किलो वजन बढ़ाने की आवश्यकता थी। फिट होने से लेकर वजन बढ़ाने तक का उनका ये शारिरिक ट्रांसफॉर्मेशन, उनकी टीम और उनके लिए बड़ी चुनौती था।
अपने किरदार के लिए वजन बढ़ाने और घटाने के बारे में हमें बताते हुए, फरहान कहते हैं मेरे लिए, फिटनेस जीने का एक तरीका है, न कि केवल एक दिनचर्या। अपने क्राफ्ट के बावजूद, मैं एक स्वस्थ और अनुशासित जीवन शैली जीना पसंद करता हूं। मैं हमेशा उन चीजों से बचता हूं जो मेरे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं। जीने के तरीके से पूरी तरह से विपरीत जीवन व्यतीत करना, मेरे लिए एक चुनौती थी जिसमें निगरानी व्यायाम शासन के साथ, कम शारीरिक गतिविधि और अधिक फैट्स, कार्ब्स, स्टार्च खाना शामिल था। ये बेहद कठिन था। मैंने तले हुए भोजन का संतुलित उपभोग किया लेकिन स्टार्च और फैट्स ने इसे पूरा कर दिया और कुछ इस तरह मैंने 15 किलो अतिरिक्त वजन बढ़ाया है।
बता दें कि इससे पहले, उन्होंने भाग मिल्खा भाग (2013) में ट्रैक और फील्ड स्प्रिंटर मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई थी। जिसके बाद, दर्शक अब फरहान को फिल्म तूफान में देखने के लिए उत्साहित है। गौरतलब है कि एक्टर हमेशा अपनी हर फिल्म में एक अनदेखे लु।क में दर्शकों से मुखातिब हुए हैं। फिल्म रॉक ऑन (2008) से लेकर लक बाय चांस (2009), जिंदगी न मिलेगी दोबारा (2011), दिल धड़कने दो (2015), लखनऊ सेंट्रल (2017) और पिछले साल रिलीज हुई द स्काई इज पिंक हो तक दर्शकों को हर बार फरहान का एक नया लुक देखने मिला है।
 

Related Posts