YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

मंगेतर के लिए चिकन बनाना सीख रहीं दीपिका  -भारतीय तीरंदाज है दीपिका कुमारी 

मंगेतर के लिए चिकन बनाना सीख रहीं दीपिका  -भारतीय तीरंदाज है दीपिका कुमारी 

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी लॉकडाउन के दौरान अपने मंगेतर के लिए मांसाहारी खाना विशेषकर चिकन पकाना सीखकर कर रही हैं। लाकडाउन में दीपिका कुमारी रेंज पर निशाना लगाने का अभ्यास नहीं कर सकती लेकिन इस समय का इस्तेमाल वह अपने मंगेतर और साथी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अतनु दास के लिए मांसाहारी खाना बनाना सीखने में कर रही है। बता दें कि दो साल पहले दोनों की सगाई हुई थी और शादी से पहले दोनों तोक्यो ओलिंपिक पर ध्यान लगाना चाहते थे। लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण तोक्यो ओलिंपिक के 2021 तक स्थगित होने के बाद अब लगता है कि उनकी शादी इनसे पहले ही हो जाएगी। दीपिका ने कहा, ‘चावल और दाल पकाना आता था। अब मांसाहारी (विशेषकर चिकन) खाना बनाना सीख रही हूं।’ हालांकि पूर्व नंबर एक तीरंदाज ने कहा कि उन्होंने हॉल में पांच मीटर की रेंज बना ली है जिसमें दोनों दोपहर में करीब दो घंटे तक अभ्यास करते हैं, हालांकि लॉकडाउन से पहले वास्तविक अभ्यास शुरू नहीं होने वाला। दीपिका ने कहा, ‘हम एक निशाना बनाकर डेढ से दो घंटे अभ्यास करते हैं। यह हालांकि रेंज की तरह का अभ्यास नहीं है। लेकिन हम अभ्यास करते हैं और घर पर ही रह रहे हैं।’यह पूछने पर कि उनकी मां कुछ ‘ऑनलाइन टिप्स’ दे रही हैं कि चिकन कैसे बनाया जाता है तो उन्होंने कहा, ‘मैं दिन की शुरुआत प्राणायम से करती हूं और फिर 45 मिनट तक अभ्यास करती हूं। नाश्ते के बाद खाना पकाना सीखती हूं।’
 

Related Posts