YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार)  लॉकडाउन में  इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर रही करीना

(रंगसंसार)  लॉकडाउन में  इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर रही करीना

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं और अपनी तस्वीरें यहां शेयर कर रही हैं। करीना अपने अकाउंट से तैमूर और सैफ की तस्वीरें अक्सर शेयर करती हैं।अभी करीना कपूर ने अपनी एक स्टाइलिश तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करीना सफेद शर्ट में नजर आ रही है।  
कामकाज की बात करें तो करीना हाल ही में इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। फिल्म में करीना कपूर ने पुलिस कर्मी की भूमिका निभाई थी। इसमें करीना की भूमिका लोगों को काफी पसंद आई थी पर कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के कारण यह फिल्म कारोबार नहीं कर पायी। 
करीना अभी आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में काम कर रही हैं। इसमें आमिर के सामने करीना मुख्य भूमिका में  होंगी। लाल सिंह चड्ढा की कहानी हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है।
 

Related Posts