YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

बेटे के एक फोन पर 82 साल की बुजुर्ग मां तक पहुंची मदद

बेटे के एक फोन पर 82 साल की बुजुर्ग मां तक पहुंची मदद

नई दिल्ली  दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती पति के पास सामान लेकर जाना था। इमारत की लिफ्ट खराब होने के चलते वह जा नहीं पा रही थीं। ऐसे में जांबिया से उनके बेटे ने ग्रेटर कैलाश थाने में फोन कर मदद मांगी। पुलिस तुरंत बताए गए पते पर पहुंची और इमारत की लिफ्ट सही करवाने के बाद बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाया है। दिल्ली पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि रविवार को जांबिया से ग्रेटर कैलाश थाने में एक युवक का फोन आया। फोन करने वाले युवक ने बताया कि उसके बुजुर्ग माता पिता ग्रेटर कैलाश इलाके में रहते हैं। वह खुद जांबिया में नौकरी करता है। भाई भारतीय सेना में तैनात है। उनके पिता अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में उनके पुराने उपचार से जुड़े कुछ दस्तावेज और सामान मंगवाया गया है। लेकिन उनकी मां अस्पताल नहीं जा पा रही हैं। उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। युवक का फोन आने के बाद पुलिस थाने से बीट कांस्टेबल रविन्द्र को युवक के घर भेजा गया। वहां पता चला कि उनकी इमारत की लिफ्ट खराब है। ऐसे में वह नीचे नहीं उतर सकतीं। हेडकांस्टेबल रविन्द्र ने नोएडा स्थित लिफ्ट सही करने वाली कंपनी को फोन किया और मदद मांगी। कंपनी की तरफ से लॉकडाउन होने के चलते लिफ्ट सही करने के लिए मैकेनिक भेजने में असमर्थता जताई है। इसके बाद हेडकांस्टेबल रविंद्र ने अपने स्तर पर मैकेनिक का इंतजाम किया और इमारत की लिफ्ट सही करवाकर बुजुर्ग महिला को सभी जरूरी सामान के साथ उनके पति के पास अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस की ओर से महिला की जांबिया में रह रहे उसके बेटे से बात भी करवाई गई है।
 

Related Posts