YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

उर्मिला मातोंडकर को उत्तर मुंबई से मिला टिकट, भाजपा के गोपाल शेट्टी को देंगी चुनौती

उर्मिला मातोंडकर को उत्तर मुंबई से मिला टिकट, भाजपा के गोपाल शेट्टी को देंगी चुनौती

 बॉलिवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने उत्तर मुंबई सीट से टिकट दे दिया है। उर्मिला मातोंडकर इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी के विरुद्ध चुनाव लड़ेंगी। शेट्टी इस सीट से वर्तमान में सांसद हैं और यह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है। 
उर्मिला मातोंड़कर दो दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुई हैं। हालांकि इस सीट पर मिलने वाले समर्थन को जीत में बदलना उर्मिला मातोंडकर के लिए इतना आसान नहीं है। उत्तर मुंबई लोकसभा सीट पर गुजराती-मराठी मतों का समीकरण लगभग समान है। दोनों मिलाकर कुल वोटों का लगभग 60 प्रतिशत होगा। 40 प्रतिशत में बड़ा हिस्सा उत्तर भारतीय और मुस्लिम मतों का है। यहां गुजराती वोट भाजपा को मिलते हैं, इसलिए कांग्रेस ने उर्मिला मांतोडकर के रूप में मराठी उम्मीदवार दिया है। 
उत्तर भारतीय वोटों में खुद मुंबई कांग्रेस के नेता संजय निरुपम की पैठ है। वह उत्तर मुंबई से एक बार सांसद रह चुके हैं। पास की उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट से ही निरुपम चुनाव लड़ रहे हैं। अलावा इसके उर्मिला को महिला होने, अभिनेत्री होने का भी फायदा मिलने का अंदाजा लगाया जा रहा है। कांग्रेस का अपना आकलन है कि उर्मिला मातोंडकर, भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। 
हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि बीजेपी के गढ़ में उर्मिला कितने वोट काट पाएंगी, अभी यह कहना मुश्किल है, लेकिन वह कांग्रेस को चर्चा में जरूर बनाए रखेंगी। नॉर्थ मुंबई सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। हालांकि बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने सन 2004 में पूर्व पेट्रोलियम मंत्री राम नाईक को इस सीट से पराजित किया था। नाईक इस समय उत्तर प्रदेश के राज्यपाल हैं। नाईक को वर्ष 2009 में संजय निरूपम के हाथों फिर हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन साल 2014 में मोदी लहर के दौरान गोपाल शेट्टी ने निरूपम को पराजित कर दिया था। उल्लेखनीय है कि मुंबई की 6 लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा और इसी दिन राज्य की 17 अन्य सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। 

Related Posts