YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

एसआरपी जवान का सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या का प्रयास

 एसआरपी जवान का सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या का प्रयास

राजकोट महानगर पालिका की विजिलन्स शाखा में सेवारत एसआरपी जवान के सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की| जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है| जानकारी के राजकोट महानगर पालिका की विजिलन्स शाखा में कार्यरत एसआरपी जवान रणजीत रणावा ने आज किन्हीं कारणों से अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली| रिवॉल्वर से छूटी गोली जवान के पेट के आरपार हो गई| लहूलुहान हालत में राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है| रणजीत रणावा ने किन कारणों से आत्महत्या की कोशिश की फिलहाल इस पर रहस्य बना हुआ है|

Related Posts