YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली में बिहारी श्रमिकों को राहत दे रहा कंट्रोल रूम

 दिल्ली में बिहारी श्रमिकों को राहत दे रहा कंट्रोल रूम

देशभर में देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के ठीक बाद फंसे प्रवासी बिहारी श्रमिकों के लिए दिल्ली का कंट्रोल रूम मददगार साबित हो रहा है। स्थानिक आयुक्त कार्यालय की तरफ से प्रवासियों को उनके परिवार में किसी के निधन अथवा दु:खद स्थितियों में पैतृक स्थान तक पहुंचाने में मदद पहुंचाई गई है। बिहार के स्थानिक आयुक्त विपिन कुमार के नेतृत्व में 25 मार्च को बिहार भवन में जनोन्मुखी हेल्पलाइन-सह-कंट्रोल रूम शुरू किया गया। बिहार भवन के अधिकारियों के समन्वय से संबंधित राज्यों के स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रवासियों को भोजन, आवास व चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। 
        बिहार भवन द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से वित्तीय सहायता की सुविधा प्राप्त करने के लिए भी सहायता की जा रही है। हेल्पलाइन नंबर (011-23014326, 011-23013884) की मदद से उन ज़रूरतमंद प्रवासियों तक पहुंचाया जा रहा है, जिन्हें भोजन, आवास और चिकित्सा की स़ख्त जरूरत है। बिहार भवन में तमिलनाडु, महाराष्ट्र राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड एवं अन्य राज्यों के विभिन्न जिलों में फंसे प्रवासियों के फोन आते हैं। बिहार भवन के अधिकारियों द्वारा सम्बंधित राज्यों के जिला अधिकारी, पुलिस प्रशासन, स्थानिक आयुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय से तत्काल कार्रवाई की जाती है। कई बार हेल्पलाइन के अधिकारियों को कुछ अलग तरह के अनुरोध का सामना पड़ता है। इनमें सबसे अधिक अनुरोध अपने मूल स्थान पर वापस जाने के इच्छुक प्रवासियों का होता है।
 

Related Posts