YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पानीपत में एक महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

पानीपत में एक महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

पानीपत में यहां एक महिला ने एक-दो नहीं, बल्कि एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। चार बच्चों में 3 लड़के और एक लड़की हैं। मॉडल टाउन स्थित मल्होत्रा मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में उत्तर प्रदेश के शामली निवासी महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। नवजातों को बाल गहन चिकित्सा यूनिट में एडमिट किया गया है। जच्चा को सांस लेने में तकलीफ के चलते डॉ. प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल की स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. सोना ने बताया कि महिला बतरा कॉलोनी में किसी परिचित के यहां आई हुई है। अत्यधिक प्रसव पीड़ा और सांस लेने में तकलीफ होने पर गर्भवती काजल को दो दिन पहले भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने बताया कि प्री-मेच्योर (सात माह) सिजेरियन डिलीवरी करायी गई है। जन्म लेने वाले नवजातों में तीन लड़के और एक लड़की है। जन्म के समय दो नवजातों का वजन करीब एक किलोग्राम और दो अन्य का लगभग 800 ग्राम है। डॉ. सोना ने बताया कि वे 16 साल से प्रैक्टिस कर रही हैं। तीन बच्चों को जन्म देने के मामले तो उनके सामने आए थे, लेकिन एक साथ चार बच्चों के जन्म का यह पहला केस है। मेरे लिए भी यह डिलीवरी किसी चुनौती से कम नहीं थी। काजल को काफी दिक्कत हो रही थी, इसलिए प्री-मेच्योर सिजेरियन डिलीवरी करानी पड़ी। हालांकि नवजात स्वस्थ हैं, उनकी मां जल्द सामान्य हो जाए तभी खुशी होगी।
 

Related Posts