YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

(लखनऊ) काम पर लौटे यूपी के मंत्री

(लखनऊ) काम पर लौटे यूपी के मंत्री

लखनऊ । केन्द्र सरकार के मंत्रियों द्वारा कामकाज संभालने के ठीक अगले दिन बुधवार को उप्र की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री भी काम पर लौट आये। उप मुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण विभाग के मुखिया केषव प्रसाद मौर्य, न्याय मंत्री ब्रजेष पाठक, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत षर्मा, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह आदि अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचे और कामकाज संभाला। विधान भवन में अपने कार्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कार्य संभालने के बाद कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों को शारीरिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के संकट से मुक्ति के लिए लॉकडाउन का पालन करें। गरीब, मजदूर और किसान का व्यापक कल्याण ही प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शक्ति भवन में फाइलों का अवलोकन करने के बाद ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। वहीं जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने जरूरी फाइलों के निस्तारण के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र के साथ प्रदेश में अन्य पेयजल से प्रभावित क्षेत्रों के जिलाधिकारी से वार्ता कर समुचित पेयजलापूर्ति की व्यवस्था सम्बन्धी बिंदुओ पर तैयारी करने के निर्देश दिए। न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने कार्यालय में जरूरी पत्रावलियों व फाइलों का निस्तारण किया। 
जितेन्द्र

Related Posts