YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

गर्भवती की मौत के बाद दिल्ली  के भगवान महावीर हॉस्पिटल  के 68 स्टाफ़ होम क्वारंटाइन 

गर्भवती की मौत के बाद दिल्ली  के भगवान महावीर हॉस्पिटल  के 68 स्टाफ़ होम क्वारंटाइन 

एक 25 वर्षीय गर्भवती महिला  की मौत के बाद दिल्ली सरकार के भगवान महावीर हॉस्पिटल  के 68 डॉक्टर नर्स और अन्य स्टाफ़ होम क्वारंटाइन किये गए हैं। यह गर्भवती महिला इस अस्पताल में जब एडमिट हुई तब उसने इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि वह विदेश से घूमकर आई है और उसको होम क्वारन्टीन रखा गया है। अस्पताल के मुताबिक महिला गलत जानकारी देकर अस्पताल में एडमिट हुई थीं।
ज्ञात रहे कि 13 अप्रैल को महिला अस्पताल में एडमिट हुई और 15 अप्रैल को महिला की हालत बिगड़ी जिसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। गर्भवती महिला मरीज ने बाद में बताया कि वह विदेश से लौटी है और कोरोना संक्रमित सह-यात्रियों के संपर्क में आई है। महिला ने यह भी बताया कि उसके परिवार के चार सदस्यों को डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने 10 अप्रैल से 24 अप्रैल के लिए होम क्वारन्टीन का आदेश दिया था।
महिला की हालत ज्यादा बिगड़ी और 15 अप्रैल की रात को उसकी मौत हो गई। अस्पताल के  डॉक्टर नर्स और अन्य स्टाफ 68 लोग जो उस महिला या उस महिला के परिवार के सदस्यों के संपर्क में आए हैं उन सभी को होम क्वॉरेंटाइन के आदेश दे दिए गए हैं। मृत गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित थी या नहीं इसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
 

Related Posts