YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) मुंबई पुलिस ने 'मैं हूं ना' का सीन किया शेयर

(रंगसंसार) मुंबई पुलिस ने 'मैं हूं ना' का सीन किया शेयर

मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ‘मैं हूं ना’ का सीन शेयर किया है। हालांकि मुंबई पुलिस ने ऐसा कोरोनोवायरस महामारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया है। इस दृश्य में राम प्रसाद शर्मा के रूप में शाहरुख, कॉलेज में प्रोफेसर रसाई से खुद को बचाने के लिए डाइव लगाते हैं। प्रोफेसर की भूमिका अनुभवी अभिनेता सतीश शाह द्वारा निभाई गई है। मुंबई पुलिस ने वीडियो को ट्वीट करते हुए कैप्शन लिखा कि "शाहरुख खान को ऐसे स्टंट करने की जरूरत नहीं होगी - मास्क है ना!।" बता दें कि मुंबई पुलिस ट्विटर हैंडल सामाजिक मामलों पर अपने मजाकिया और अलग हटकर संदर्भों के लिए जाना जाता है। हाल ही में बॉलीवुड सितारों ने मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। कोरोनावायरस के बीच शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उनके असाधारण प्रयासों के लिए उन्होंने मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त किया था।
 

Related Posts