YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

मुंबई में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं!

मुंबई में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं!

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो हजार पार कर गई है। हालांकि, बीएमसी प्रशासन ने दावा किया है कि मुंबई में कोरोना वायरस अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन के स्तर तक नहीं पहुंचा है। यह दावा मुंबई में शुरू किए गए फीवर क्लिनिक में लोगों की जांच और उसके बाद पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या के आधार पर किया गया है। मुंबई में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बीएमसी 97 फीवर क्लिनिक चला रही है, जिसमें अब तक 3,585 लोगों की प्राथमिक जांच की गई। इनमें से 912 लोगों में कुछ लक्षण दिखाई देने पर उनके स्वाब को लैब में जांच के लिए भेजा गया था। उसमें से सिर्फ 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी आधार पर बीएमसी ने दावा किया है कि मुंबई में भले ही मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन इसका स्तर अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन तक नहीं पहुंचा है। इसका मतलब मुंबई में कोरोना अभी दूसरे चरण में ही है, क्योंकि कम्युनिटी ट्रांसमिशन तीसरे चरण में पहुंचने पर होता है।
 

Related Posts