YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

गुजरात में कोरोना का आंकड़ा 1000 के पार, अहमदाबाद में 590 मरीज

गुजरात में कोरोना का आंकड़ा 1000 के पार, अहमदाबाद में 590 मरीज

अहमदाबाद | गुजरात में कोरोना के 92 पॉजिटिव केसों के साथ राज्य में इसके मरीजों की संख्या 1021 पर पहुंच गई है| 92 में से 45 मामले केवल अहमदाबाद में सामने आए हैं और इसी के साथ अहमदाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या 590 हो गई है| कोरोना से अहमदाबाद और वडोदरा में एक-एक मौत हुई है| स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. जयंति रवि ने बताया कि गुरुवार की शाम से शुक्रवार की सुबह राज्य में 92 मामले सामने आए हैं| जिसमें 59 पुरुष और 33 महिलाएं हैं| कोरोना के सबसे अधिक 45 केस अहमदाबाद में दर्ज हुए हैं| वहीं सूरत में 14, वडोदरा में 9, आणंद में 1, भरुच में 8, बोटाद में 3, छोटाउदेपुर में 1, दाहोद में 1, खेडा में 1, महीसागर में 1, नर्मदा में 5, पंचमहल में 2 और पाटन में कोरोना का एक केस दर्ज हुआ| उन्होंने बताया कि कोरोना से अहमदाबाद में 31 वर्षीय युवक और वडोदरा में 55 वर्षीय अधेड़ की मौत के साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 38 हो गई है| राज्य में कोरोना को मात देकर स्वस्थ 74 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है| जयंति रवि ने बताया कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1021 हो चुकी है| जिसमें अहमदाबाद में 590, वडोदरा में 137, सूरत में 102, राजकोट में 28, भावनगर में 26, आणंद में 26, भरुच में 21, गांधीनगर में 17, पाटन में 15, पंचमहल में 8, बनासकांठा में 6, नर्मदा में 11, छोटाउदेपुर में 6, कच्छ में 4, मेहसाणा में 4, बोटाद में 4, पोरबंदर में 3, दाहोद में 3, गिर सोमनाथ में 2, खेडा में 3, जामनगर में 1, मोरबी में 1, साबरकांठा में 1, अरवल्ली में 1 और महीसागर जिले में कोरोना का एक केस सामने आया है| कोरोना अब तक राज्य के 33 जिलों में से 25 जिलों में कोरोना पैर पसार चुका है| स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि राज्य में 15914 लोग कोरन्टाइन हैं| जिसमें 13689 लोग होम कोरन्टाइन, 2054 सरकारी कोरन्टाइन और 171 लोग प्राइवेट फैसिलिटी में कोरन्टाइन हैं| पिछले 24 घंटों में 1608 टेस्ट में 150 पॉजिटिव और 1458 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है| अब तक राज्य में कुल 21812 लोगों को टेस्ट किया जा चुका है| जिसमें 1021 की पॉजिटिव और 20791 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है| राज्य में कोरोना के कुल 1021 मामलों में 38 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है| जबकि 74 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है| कोरोना के 901 मरीजों की हालत स्थिर है और 8 मरीज वेन्टीलेटर पर हैं|
 

Related Posts