YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार

दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार

नई दिल्ली । पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं और बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है। इसके चलते तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है। दिल्ली में गुरुवार को सुबह से ही धूप निकली रही। कुछ हिस्सों में तो खासी गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। दिल्ली का पालम क्षेत्र सबसे गर्म रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि, आयानगर में 40.3 और लोधी रोड पर 38.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
 

Related Posts