YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

आडवाणी की विरासत को आगे बढ़ाऊंगा : अमित शाह

आडवाणी की विरासत को आगे बढ़ाऊंगा : अमित शाह

भाजपाध्यक्ष और गांधीनगर संसदीय सीट से उम्मीदवार अमित शाह ने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे| नामांकन भरने से पहले अहमदाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज मुझे 1982 के दिन याद आ रहे हैं| जब मैं नारणपुरा बूथ का अध्यक्ष था| एक छोटे से बूथ अध्यक्ष को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष पद तक पहुंचाया है| मेरे जीवन से यदि भाजपा निकल जाती है तो मेरा जीवन शून्य है| शाह ने कहा कि मैं आम लोगों के बीच रहनेवाला व्यक्ति हूं| देशभर में एक ही आवाज है “फिर एक बार मोदी सरकार”| भारत देश आज एक सुरक्षित हाथों में है| देश को सुरक्षा नरेन्द्र मोदी और भाजपा ही दे सकती है| उन्होंने गुजरात की सभी 26 सीटों पर फिर एक भाजपा को जिताने की लोगों से अपील की|
इससे पहले केन्द्रीय मंत्री राजनाथसिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व दुनियाभर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है| कभी टॉप टेन देशों की सूची में 9 वें पायदान पर रहनेवाला भारत आज पीएम मोदी के नेतृत्व के चलते 6वें पायदान पर पहुंच गया है| उन्होंने कहा कि आज दुनिया मान रही है कि भारत तेज गति से विकास कर रहा है| भारत का नेतृत्व आज मजबूत इच्छाशक्ति का नेता कर रहा है| ऊरी और पुलवामा अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकी ठिकानों का तबाह किया है| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौकीदार चोर का नारा लगाते हैं| राजनाथ ने लोगों से उसका जवाब देने की अपील करते हुए कहा कि बोलो चौकीदार चोर नहीं, चौकीदार प्योर है| चौकीदार के पुन: सत्ता में आना श्योर है| उन्होंने कहा कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का उत्तराधिकार संभालने जा रहे हैं|
केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह को ऊर्जावान नेता बताया और कहा कि ये दोनों लगातार काम करते रहते हैं| मोदी और शाह कब सोते हैं और कब काम करते हैं, किसी को कुछ पता नहीं चलता|
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अमित शाह की प्रशंसा की और कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है| दूसरी ओर अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है| गडकरी ने कहा कि गांधीनगर सीट से अमित शाह बड़ी मार्जिन से जीत दर्ज करेंगे|

Related Posts