YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) अर्जुन कपूर 300 लोगों के परिवार को खिलाएंगे खाना

(रंगसंसार) अर्जुन कपूर 300 लोगों के परिवार को खिलाएंगे खाना

बॉलिवुड के तमाम सिलेब्रिटीज कोरोना से लडऩे के लिए अपने-अपने तरीके से मदद कर रहे हैं। कोई चैरिटीज में डोनेशन कर रहा है तो कोई गरीबों को खाना खिला रहा है। अब इस लिस्ट में अर्जुन कपूर का भी नाम जुड़ गया है। दरअसल, यूनीक तरीका अपनाते हुए अर्जुन 5 लकी विनर्स के साथ वीकेड़ के दौरान वर्चुअल डेट पर गए ताकि जो दिहाड़ी मजूदर लॉकडाउन की वजह से कुछ भी कमा नहीं पा रहे हैं, उनके लिए फंड एकत्र किया जा सके। अर्जुन ने यह काम अपनी बहन अंशुला कपूर के ऑनलाइन फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म फैनकाइंड के जरिए किया। इसकी मदद से उन्होंने दिहाड़ी पर काम करने वाले 300 लोगों के परिवार को एक महीने तक खाना खिलाने के लिए फंड एकत्र किया।
 

Related Posts