YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली पुलिस ने केक काटकर मनाया मजदूर की बेटी का जन्मदिन

दिल्ली पुलिस ने केक काटकर मनाया मजदूर की बेटी का जन्मदिन

नई दिल्ली । देशभर में लॉकडाउन के बीच दिल्ली पुलिस का सख्ती वाला रूप दिख रहा है, तो कहीं ये खाना बनाते-बांटते हुए देखे जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में शनिवार को दिल्ली पुलिस का दिल को छू लेने एक वाला बेहद मानवीय चेहरा सामने आया है। लॉकडाउन के दौरान जहां लोगों को खाने-पीने के सामानों के लिए भी अनेक दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। वहीं, आज एक मजदूर की 4 साल की बेटी के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली के फतेहपुरी बेरी थाने के पुलिस कर्मियों ने उसके लिए न सिर्फ केक की व्यवस्था की, बल्कि वहां के श्रमिक शिविर की सामुदायिक रसोई में उसके दोस्तों के साथ उसका जन्मदिन भी  मनाया गया। लड़की चंदन होला गांव की रहने वाली है। मालूम हो कि, जानलेवा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ दुनियाभर में जारी जंग में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ ही सुरक्षा कर्मी भी सीधी लड़ाई लड़ रहे हैं। लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए वह अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। वही दिल्ली में शुक्रवार को मिले 67 नए केसों के बाद यहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 1707 हो गए हैं। साथ ही 4 और मरीजों की जान चले जाने के कारण यहां इस रोग से मरने वालों की संख्या 42 हो गई है।
 

Related Posts