YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

प्रेमिका  पत्रलेखा की बिकनी तस्वीर पर अभिनेता राजकुमार राव का शानदार कमेंटस

प्रेमिका  पत्रलेखा की बिकनी तस्वीर पर अभिनेता राजकुमार राव का शानदार कमेंटस

 
​​मुंबई । कोरोना के कारण देशभर में लॉकडाउन है। इसकारण फिल्मी हस्तियां भी घर पर हैं और खुद को बोर ना होने देने के लिए कुछ न कुछ नया उपाय कर रही हैं। अभिनेता राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा भी इन दिनों पुरानी तस्वीरों के जरिए समय गुजार रही हैं। ऐसी ही एक तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है, इस पर राजकुमार राव ने भी टिप्पणी की है। दरअसल, पत्रलेखा ने जो तस्वीर शेयर की है वह किसी समंदर किनारे की है। यहां वह किसी पत्थर के सहारे बिकीनी में बैठी हैं। इस तस्वीर को खुद राजकुमार राव खींच रहे हैं। पत्रलेखा के फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ पत्रलेखा ने लिखा है कि उन्हें पानी से प्यार है। तस्वीर पर कमेंट कर राजकुमार राव ने लिखा, और मैं सोच रहा था कि आज इतनी गर्मी क्यों महसूस हो रही है। अब इसके बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने दिल बनाते हुए यह संकेत दिया है कि पत्रलेखा यह मजाक है, तुम्हें तो पता ही है मैं कितना प्यार करता हूं तुमसे। बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा कभी अपने रिश्ते नहीं छिपाते हैं। इंडस्ट्री में यह दोनों कपल खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार करता है। किसी भी मौके पर पत्रलेखा या राजकुमार राव एक-दूसरे को विश करना नहीं भूलते। बल्कि दोनों सोशल मीडिया का इसके लिए भी सहारा लेते हैं। 

Related Posts