YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

अब नगर निगम अमले को भी उतारा सर्वे कार्य में कलेक्टर ने दिया प्रशिक्षण - 

अब नगर निगम अमले को भी उतारा सर्वे कार्य में कलेक्टर ने दिया प्रशिक्षण - 

इन्दौर । कलेक्टर मनीष सिंह और निगम आयुक्त आशीष सिंह द्वारा आज सुबह निगम के राजस्व विभाग के लगभग 200 बिल कलेक्टर सहायक बिल कलेक्टर और अन्य कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शहर में विभिन्न क्षेत्रों में किए जाने वाले सर्वे के लिए नेहरू स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया। कलेक्टर मनीष सिंह ने इन कर्मचारियों को समझाया कि बहुत ही सावधानीपूर्वक यह काम करना है। आपका यह काम कोरोना के युद्ध में अतिमहत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा जताया कि निगमकर्मी किसी भी चुनौती को स्वीकार करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। एएनएम, आशा कार्यकर्ता शिक्षकों के बाद पहली बार अब सर्वे कार्य में निगम कर्मियों को लगाया गया है।
 

Related Posts