YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

शिवराज मंत्रिमंडल का गठन आज दोपहर 12 बजे राजभवन में दिलाई जाएगी शपथ

शिवराज मंत्रिमंडल का गठन आज दोपहर 12 बजे राजभवन में दिलाई जाएगी शपथ

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का गठन आज (21 अप्रैल) दोपहर बारह बजे किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, राजभवन में सादगी पूर्ण तरीके से आयोजित होने वाले शपथ समारोह में पांच मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। शप‎थ प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन दिलाएंगे। फिलहाल मंत्रिमंडल का स्वरूप छोटा रखा जा रहा है। कोरोना संकट पर नियंत्रण और लॉक डाउन हटने के बाद अगले महीने मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना भी जताई जा रही है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल व मीना सिंह के अलावा तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत के नाम बताए जा रहे हैं। 
प्रदेश में कोरोना संकट के चलते शारीरिक दूरी और संक्रमण से बचाव के सभी उपायों को अपनाते हुए आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री चौहान की शपथ के 29 दिन बाद उनके मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है। फिलहाल पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों में सिलावट और राजपूत को ही शामिल करने का निर्णय किया गया है। भाजपा हाईकमान की हरी झंडी के बाद पांच मंत्रियों को शपथ दिलाने का निर्णय हुआ है इसमें जातीय समीकरण को साधने का प्रयास भी किया गया है। महिला और आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व मीना सिंह, ओबीसी वर्ग से कमल पटेल, अनुसूचित जाति वर्ग से सिलावट और सामान्य वर्ग से डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा और गोविंद सिंह राजपूत को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। 
 

Related Posts