YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

मैगजीन के कवर पर छाईं जाह्नवी कपूर

मैगजीन के कवर पर छाईं जाह्नवी कपूर

मुंबई । जाह्नवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में सेल्फ आइसोलेशन में रह रही हैं। ये दोनों बहनें अपने मुंबई वाले घर हैं और साथ में समय बिता रही हैं। इसी बीच जाह्नवी कपूर हार्पर्स बाजार मैगजीन के लेटेस्ट कवर पर छा गई हैं। हालांकि उनका कवर फोटोशूट उनकी छोटी बहन खुशी कपूर ने किया है। इस फोटो में जाह्नवी अपने पेट डॉग पांडा के साथ बैठी हैं और हंस रही हैं। इस बार वे अपने डॉग और घर में बीत रहे समय के बारे में बात कर रही हैं। बता दें कि जाह्नवी ने खुद अपने कवर फोटोशूट को सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि खुशी कपूर ने इन्हें खींचा है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘‘मैं अपने आप से कहती रहती हूं कि पांडा मुझसे जितना इस फोटो में दिख रहा है उससे ज्यादा प्यार करता है।’’ इस फोटो में जाह्नवी कपूर भी बिना मेकअप वाले इस लुक में कमाल लग रही हैं। वहीं, वर्कफ्रंट पर जाह्नवी राजकुमार राव संग फिल्म रूही अफ्जाना में नजर आएंगी। इसके साथ ही वे करण जौहर के प्रोडक्शन की दो बड़ी फिल्में दोस्ताना 2 और तख्त में भी काम कर रही हैं।
 

Related Posts