YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

स्व. आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री, श्रद्धांजलि दी 

स्व. आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री, श्रद्धांजलि दी 

देहरादून 21 अप्रैल। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज फूलचट्टी गंगातट, पौड़ी गढ़वाल में समाजसेवी स्व. आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय आनंद सिंह जैसे समाजसेवी की कमी प्रदेश को हमेशा खलेगी, इनके द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। परमपिता परमेश्वर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद पौड़ी तीरथ सिंह रावत, विधायक महेंद्र भट्ट, बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के ओएसडी राज भूषण सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के एडिशनल रेजिडेंशियल कमिश्नर सौम्य श्रीवास्तव ने भी समाजसेवी स्व. आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

Related Posts