YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 महाराष्ट्र में १ लाख 2 हजार 189 नमूनों में सिर्फ 6817 नमूने मिले पॉजिटिव- स्वास्थ्य मंत्री  - 94 हजार 486 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव - मुंबई में सर्वाधिक 4,447 मरीज

 महाराष्ट्र में १ लाख 2 हजार 189 नमूनों में सिर्फ 6817 नमूने मिले पॉजिटिव- स्वास्थ्य मंत्री  - 94 हजार 486 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव - मुंबई में सर्वाधिक 4,447 मरीज

मुंबई, । महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सिर्फ 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 394 नए मरीज चिन्हित किए गए हैं। अब राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6,817 हो गई है। साथ ही 18 मरीजों की मौत के साथ ही राज्य में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 301 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि अब तक जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए 1 लाख 2 हजार 189 नमूनों में से 94 हजार 485 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 6,817 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। मौजूदा समय में 1 लाख 19 हजार 161 लोगों को होम क्वारंटाइन और 8814 लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। राज्य में मौजूदा समय में 512 कंटेनमेंट जोन क्रियाशील हैं। कुल 7,702 सर्वेक्षण टीम ने राज्य के 28.88 लाख लोगों का सर्वे किया है।
मुंबई में शुक्रवार को २४२ मरीज मिलें। अब तक मुंबई में सर्वाधिक 4,447 मरीज मिले हैं और 178 की मृत्यु हुई है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक कोरोना के मरीज ठीक भी हो रहे हैं। अब तक 957 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 5,559 मरीजों का इलाज चल रहा है। कल राज्य में 18 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें 12 पुरूष और 6 महिलाओं का समावेश है। मुंबई में 11, पुणे में 5 और मालेगांव में 2 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 12 मरीजों में शुगर, हृदय रोग, गुर्दा और बल्ड प्रेशर जैसी अतिजोखिम बीमारियां भी थी।
मुंबई में अब तक 4,447 मरीज मिले हैं और 178 की मृत्यु हुई है। इसी तरह ठाणे में 345 (मृत्यु-6), नवी मुंबई- 125 (मृत्यु-4), कल्याण-डोंबिवली- 131 (मृत्यु-3), उल्हासनगर- 2, भिवंडी-निजामपुर- 12, मीरा-भाइंदर- 118 (मृत्यु-2), पालघर- 21 (मृत्यु-1), वसई विरार- 114 (मृत्यु-3), रायगड- 14, पनवेल- 40 (मृत्यु-1), नासिक- 11, मालेगांव- 116 (मृत्यु-11), नगर- 32 (मृत्यु-2), धुले- 22 (मृत्यु-2), जलगांव- 8 (मृत्यु-2), नंदुरबार-7 (मृत्यु-1), पुणे- 891 (मृत्यु- 65), पिंपरी-चिंचवड- 70 (मृत्यु-2), सोलापुर- 39 (मृत्यु-3), सातारा- 20 (मृत्यु- 2), कोल्हापुर- 10, सांगली-26 (मृत्यु-1), सिंधुदुर्ग- 1, रत्नागिरी- 8 (मृत्यु- 1), संभाजीनगर- 42 (मृत्यु-5), जालना- 2, हिंगोली- 7, परभणी-1, लातुर- 9, धाराशिव- 3, बीड- 1, नांदेड़-1, अकोला- 23 (मृत्यु- 1), अमरावती- 13 (मृत्यु- 1), यवतमाल- 23, बुलढाणा- 21 (मृत्यु- 1), वाशिम- 1, नागपुर- 101 (मृत्यु- 1), गोंदिया-1, चंद्रपुर-2 और अन्य राज्यों के 25 मरीज (दो की मृत्यु) मिले हैं।
 

Related Posts