YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

साइंस & टेक्नोलॉजी

29 अप्रैल को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्टेरॉयड

29 अप्रैल को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्टेरॉयड

नई दिल्ली। लॉकडाउन में बोरियत महसूस कर रहे लोगों के लिए 29 अप्रैल को दिन खास होने जा रहा है। एक उल्का पिंड यानी एस्टेरॉयड पृथ्वी के निकट से गुजरने वाला है। वैज्ञानिकों और आम लोगों सभी के लिए यह आकर्षण का केंद्र है। यह बेहद तेज है और विशाल भी। करीब 1.2 मील चौड़ा यह पिंड अपने निर्धारित समय पर बिजली की गति से तेजी से नजदीक आता जा रहा है। ठीक 29 अप्रैल की सुबह साढ़े पांच बजे यह हमारी धरती के करीब होगा। यह उल्का पिंड धरती से टकराएगा या नहीं, इस पर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं। हालांकि नासा के वैज्ञानिकों ने आश्वस्त किया है कि यह सुरक्षित फासले से पृथ्वी के पास से गुजर जाएगा और पृथ्वी बच जाएगी। खास बात यह है कि इसकी रफ्तार 19 हजार किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी ताजा तस्वीर सामने आई है। मजे की बात यह है कि इसकी आकृति किसी मॉस्क लगाए चेहरे जैसी नजर आ रही है। यही उल्का पिंड आज से 59 साल बाद यानी वर्ष 2079 में वापस सौर मंडल में आएगा। अरेबिको वेधशाला के स्पेशलिस्ट फ्लेवियन वेंडीटी का कहना है कि 2079 में यह खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि तब इसकी पृथ्वी से दूरी महज 3.5 गुना ही रह जाएगी। यानी अभी इसकी आर्बिट का निरीक्षण एवं अध्ययन जरूरी है क्योंकि भविष्?य में यह कभी भी पृथ्वी के लिए बड़ा संकट बन सकता है।
 

Related Posts