YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 आजादपुर मंडी जाने वाले खाली वाहनों को अब बुरारी में मिलेगा टोकन

 आजादपुर मंडी जाने वाले खाली वाहनों को अब बुरारी में मिलेगा टोकन

नई दिल्ली । दिल्ली के आजादपुर मंडी में फल और सब्जी खरीदने जाने वालों को अब बुरारी ग्राउंड में टोकन मिलेगा। मंडी गेट पर ट्रैफिक जाम की समस्यया से निजात पाने के लिए यह व्यवस्था की है। इस बारे में आजादपुर मंडी प्रशासन ने रविवार को जानकारी दी। आजादुर मंडी में प्रवेश के लिए रोजाना 3,300 वाहनों को टोकन जारी किए जाएंगे और खाली वाहनों को मंडी आने से पहले बुरारी ग्राउंड में टोकन लेना होगा। ये टोकन सुबह 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक बांटे जाएंगे। टोकन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर जारी किए जाएंगे। सुबह 5 से 5 बजे तक 300 टोकन दिए जाएंगे। सुबह छह बजे से नौ बजे तक हर एक घंटा पर 2०० टोकन दिए जाएंगे। मंडी प्रशासन के मुताबिक, टोकन में दिए समय के मुताबिक ही वाहनों को मंडी के अंदर आने की इजाजत होगी। बिना टोकन किसी वाहन को मंडी में आने की इजाजत नहीं होगी और रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बुरारी ग्रांउड में किसी वाहन को पार्क करने की इजाजत नहीं होगी। मंडी में भरे हुए वाहनों को छह घंटे से जादा देर तक रहने की अनुमति नहीं होगी। लोडेड अथवा खाली वाहन अगर मंडी में छह घंटे से जादा समय तक रहते हैं तो चालक या व्यापारी पर नियम के मुताबिक 5,000 रु के जुमार्ने के साथ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
 

Related Posts