YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

धोनी ने लगाये हैं आईपीएल के हर सत्र में अर्धशतक

धोनी ने लगाये हैं आईपीएल के हर सत्र में अर्धशतक

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के हर सत्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। 2008 से लेकर 2019 तक धोनी ने हर सत्र में अर्धशतक लगाया है हालांकि, वह अभी तक आईपीएल में शतक जड़ने में नाकाम रहे हैं।  चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में धोनी ने कठिन परिस्थितियों से अपनी टीम को बाहर निकाला। धोनी की शानदार पारी के दम पर ही चेन्नई ने 175 रन बनाये। धोनी ने आईपीएल में 21 अर्धशतक लगाये हैं। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से 19 और पुणे राइजिंग सुपरजाइंट्स की ओर से 2 अर्धशतक जमाए है। धोनी की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेली गई 75 रनों की पारी उनकी दूसरी श्रेष्ठ पारी है इससे पहले धोनी ने 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 67 रनों की पारी खेली थी।  आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों में धोनी सबसे आगे हैं। धोनी ने 160 पारियों में 191 छक्के लगाये हैं। धोनी के बाद दूसरे नंबर पर सुरेश रैना हैं।

Related Posts