YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

 अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई में निधन - बॉलीवुड को दो दिन में दूसरा बड़ा सदमा

 अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई में निधन - बॉलीवुड को दो दिन में दूसरा बड़ा सदमा

मुंबई । बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता और सोशल मीडिया में बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखने वाले ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इस बारे में ट्वीट किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में कहा कि यह खबर सुनकर मै टूट गया हूं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर पिछले 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि उनको सांस लेने में तकलीफ थी जिसके चलते उनकी फैमिली ने हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाया था। ऋषि कपूर यूएस में करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद बीते सितंबर भारत लौटे हैं।  इलाज के लिए वह और नीतू कई महीनों तक न्यूयॉर्क में रहे। समय-समय पर आलिया और रणबीर भी उनसे मिलने न्यूयॉर्क जाते रहते थे। वह ठीक होकर भारत लौटे थे। 
फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है। पहले उन्हें दिल्ली में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह वहां कोई फैमिली फंक्शन अटेंड करने गए थे। उस वक्त ऋषि ने बताया था कि उनको कोई इनफेक्शन हुआ है। मुंबई लौटने के बाद वह वायरल फीवर की वजह से भर्ती हुए थे। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं हालांकि उन्होंने 2 अप्रैल से वहां कुछ पोस्ट नहीं किया है। 
 

Related Posts