YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) कृति सैनन की  घरेलू हिंसा पर कविता

(रंगसंसार) कृति सैनन की  घरेलू हिंसा पर कविता

देशव्यापी लॉकडाउन के बीच बढ़ते घरेलू हिंसा के मामलों देखकर अभिनेत्री कृति सैनन ने सोशल मीडिया पर एक कविता का पाठ किया। उन्होंने कहा घरेलू हिंसा ठीक नहीं है। उन्‍होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कविता सुनाते हुए वीडियो शेयर किया है। इसमें कृति ने कहा कि ये कविता उन्होंने काफी पहले 11वी क्लास में लिखी थी मगर क्योंकि वो इसके बारे में काफी सोचती हैं इसलिए उन्हें ये अब तक याद है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि "खुद के लिए खड़े हों और रिपोर्ट दर्ज करवाएं.. क्योकिं इट्स नॉट ओके। क्‍योंकि लॉकडाउन पीरियड में देश में घरेलू हिंसा के केस दोगुने हो गए हैं। इनमें से 700 केस पंजाब के हैं। और ये वो हैं जिन्हें रजिस्टर करवाया गया है। सोचिए अब तक कितने ऐसे हैं जिनकी शिकायत तक नहीं करवाई गई होगी। अपने लिए खड़े हो जाओ। ये ठीक नहीं है कि कोई आपको फिजिकली तकलीफ दे। चाहे जो भी वजह हो ये ठीक नहीं है।" उन्होंने आगे कहा कि "अगर आपके साथ घरेलू हिंसा होता है तो आप रिपोर्ट करें। मैंने इस कविता को तब लिखा जब एक दिन हमारी हाउस हेल्पर मेरी मां को अपनी कहानी बता कर रो रही थी।
 

Related Posts