YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 हिमाचल में प्रवेश करने वाले लोगों को किया जाएगा चिन्हित

 हिमाचल में प्रवेश करने वाले लोगों को किया जाएगा चिन्हित

सिरमौर। बाहरी राज्यों से हिमाचल की सीमाओं में प्रवेश करने वाले लोगों की पहचान के लिए अब उनके हाथ पर परमानेंट स्याही से चिन्हित किया जाएगा। हालांकि इससे पहले, चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अन्तर्राज्य सीमाओं पर सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाती थी, जिसके बाद उन्हें होम क्वारंटाइन या इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन सेंटर भेजा जाता था। वहीं, कुछ स्थानों पर प्रशासन द्वारा घरों के बाहर होम क्वारंटाइन का पोस्टर लगाया जाता था मगर क्वारंटाइन किये गए लोगों को चिन्हित नहीं किया जाता था, लेकिन अब ऐसे लोगों की पहचान के लिए सिरमौर पुलिस ने उन्हें परमानेंट स्याही से चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया है। पांवटा साहिब के डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि बाहरी राज्यों से हिमाचल लौटने वाले सभी लोगों को चिकित्सा अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य जांच के बाद होम क्वारंटाइन या इंस्टिट्यूशनल सेंटर भेजा जायेगा और अन्तर्राज्य सीमा से हिमाचल लौटने वाले सभी लोगों को परमानेंट स्याही से चिन्हित किया जाएगा। डीएसपी सभी लोगों से क्वारंटाइन के नियमों का पालन करने का आग्रह किया और बताया कि नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती के साथ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Related Posts