YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

महाराष्ट्र में लॉक डाउन के उल्लंघन के 91 हजार मामले दर्ज, 51 हजार वाहन जब्त - 3 करोड़ 25 लाख रूपये जुर्माना वसूल - अबतक ३६१ पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र में लॉक डाउन के उल्लंघन के 91 हजार मामले दर्ज, 51 हजार वाहन जब्त - 3 करोड़ 25 लाख रूपये जुर्माना वसूल - अबतक ३६१ पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

मुंबई, । महाराष्ट्र में लॉकडाउन के दौरान 22 मार्च से 2 मई तक धारा 188 के अनुसार  91 हजार 217 मामले दर्ज किए गए है। साथ ही 18 हजार 048 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस बीच विभिन्न अपराधों के लिए 3 करोड़ 25 लाख रूपये जुर्माना वसूल किया गया है। बताया गया है कि राज्य में पुलिस विभाग के 100 नंबर पर 82 हजार 894 कॉल आए। इसके आलावा पुलिस ने हाथ पर क्वारंटाइन स्टैम्प रहे 630 लोगों की खोज कर उन्हें पृथक कक्ष में भेजा। लॉकडाउन के दौरान अवैध परिवहन करने वाले 1255 वाहनों पर कार्रवाई कर 51 हजार 719 वाहन जब्त किए गए। राज्यभर में विदेशी नागरिकों ने वीसा उल्लंघन के मामले में 15 अपराध दर्ज किये गए है। इस दौरान पुलिस पर हमला करने की 173 घटनाएं हुई। इन मामलों में 659 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
- अबतक ३६१ पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव 
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए कोरोना वारियर्स के रूप में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी अपनी जान की परवाह किये बगैर 24 घंटे सेवा दे रहे है। इस बीच 51 पुलिस अधिकारी और 310 पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इन सब पर अस्पताल में इलाज शुरू है। इनमे से 23 पुलिस अधिकारी और 26 कर्मचारी कोरोना से ठीक हो चुके है। 
 

Related Posts