YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) अनुष्का शर्मा ने लिखी कविता

(रंगसंसार) अनुष्का शर्मा ने लिखी कविता

बॉलिवुड की टैलंटेड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपना ने हाल में अपना 32 वां जन्मदिन मनाया हैं। हालांकि लॉकडाउन के चलते उन्होंने किसी प्रकार का बड़ा सेलिब्रेशन नहीं रखा है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार बधाइयां दे रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक कविता लिखी हैं। वहीं, उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्यारा पोस्ट शेयर किया है। इसमें वह अनुष्का शर्मा को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'आप मेरा प्यार इस दुनिया में रोशनी लाएं। आप रोज मेरी दुनिया को रोशन करती हो। मैं तुमसे प्यार करता हूं।'  बता दें कि कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन की वजह से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में हैं। उन्होंने इस बारे में कहा था कि हम पहली बार इतना वक्त साथ बिता रहे हैं। वहीं, वर्कफ्रंट पर अनुष्का शर्मा आखिरी बार डायरेक्टर आनंद एल रॉय की फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।
 

Related Posts