YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

शीर्ष दस खिलाड़ियों में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने घोषाल

शीर्ष दस खिलाड़ियों में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने घोषाल

सौरव घोषाल पीएसए विश्व रैंकिंग में शीर्ष दस खिलाड़ियों में शामिल किये जाने वाले पहले भारतीय पुरूष स्क्वाश खिलाड़ी बन गये हैं। वहीं जोशना भारत की सर्वोच्च रैकिंग वाली खिलाड़ी बनी हुई हैं। वह अभी 15वें स्थान पर हैं। इससे पहले महिला वर्ग में स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लिकल ने  विश्व रैंकिंग में शीर्ष दस में जगह बनायी थी। घोषाल हाल के अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। घोषाल ने अपने करियर में पहली बार शिकागो में 2018-19 पीएसए विश्व चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बनाया था। उन्होंने ज्यूरिख में ग्रासहोपर कप में भी अंतिम आठ में जगह बनायी थी। 

Related Posts