YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

रांची,लोहरदगा व सिंहभूम के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा

रांची,लोहरदगा व सिंहभूम के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा

 कांग्रेस ने राज्य के रांची, लोहरदगा और सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। रांची से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, लोहरदगा से विधायक सुखदेव भगत और सिंहभूम से विधायक गीता कोड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी के महासचिव मुकुल वासनिक ने मंगलवार देर शाम झारखंड की तीन सीटों सहित देश के 20 संसदीय क्षेत्रों से प्रत्याशियों की घोषणा की। इससे पहले केंद्रीय चुनाव समिति की घंटों तक मैराथन बैठक चली। इसमें कांग्रेस के हिस्से वाली झारखंड की सात लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर भी विचार-विमर्श किया गया। महागठबंधन में शामिल घटक दलों के बीच हुए समझौते के तहत झारखंड में कांग्रेस 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं हुई है, वो है खूंटी, हजारीबाग, धनबाद और चतरा सीट शामिल है।
भाजपा ने लोहरदगा से केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत और सिंहभूम से प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि रांची सीट से भाजपा की ओर से अब तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गयी है। रांची सीट पर मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच ही कांटे की टक्कर होती रही है। वर्ष 2014 में भाजपा के रामटहल चौधरी ने कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय को दो लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया गया था, लेकिन उम्र को आधार मनाते हुए भाजपा ने रामटहल चौधरी का टिकट काटने का संकेत दिया है, जिसके बाद से रामटहल चौधरी का बगावती स्वर नजर आ रहा है। 
इधर, लोहरदगा  लोकसभा सीट पर भी पिछले कई चुनावों में मुख्य रूप से कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होती रही है। पिछले दो चुनाव से भाजपा के सुदर्शन भगत जीतते रहे हैं,  इस बार लोहरदगा के विद्यायक सुखदेव भगत को कांग्रेस की तरफ से टिकट मिला है। सुखदेव भगत राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रह चुके हैं।  उन्होंने 2005 में स्वैच्छिक सेवानिवृति लिया और कांग्रेस में शामिल हुए।  उन्होंने 2005 में ही कांग्रेस के टिकट पर लोहरदगा से विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। हालांकि 2009 में वह आदसी के कमल किशोर भगत से हार गए। वर्ष 2014 में भी वे चुनाव हार गये, लेकिन उपचुनाव में फिर वे विजयी रहे।  वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के सुदर्शन भगत ने कांग्रेस के रामेश्वर उरांव को करीबी मुकाबले में हराया था।सुदर्शन भगत को 2.26 लाख और रामेश्वर उरांव को 2.20 लाख वोट मिले थे।   
सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है, गीता कोड़ा अभी जगन्नाथपुर से विधायक भी है।  2014 लोकसभा चुनाव में भी गीता कोड़ा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा को कड़ी टक्कर पर दी थी और वह दूसरे स्थान पर रही थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 11 लाख 52 हजार 632 थी। इस सीट पर लक्ष्मण गिलुआ ने 3 लाख 3 हजार 131 वोटों से जीत हासिल की थी।जबकि दूसरे नंबर पर गीता कोड़ा ने 2 लाख 15 हजार 607 वोट हासिल किए थे।  

Related Posts