YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

मुंबई में गिरा जर्जर मकान, कई लोग दबे 

मुंबई में गिरा जर्जर मकान, कई लोग दबे 

मुंबई । कोरोना के संक्रमण काल से जूझ रही मुंबई में रविवार सुबह एक दुर्घटना की खबर सामने आई है। मुंबई में रविवार को सुबह एक जर्जर मकान के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसमें मौजूद कई लोग मलबे में दब गए। इसकी जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुंबई में आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम को सुबह 6.10 बजे ये सूचना मिली थी की कांदिवली वेस्ट की साबरिया मस्जिद के पीछे मौजूद एक मकान अचानक गिर गया है। इस घटना की जानकारी के तुरंत बाद मौके पर आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों और पुलिस को भेजा गया। घटनास्थल पर टीम के पहुंचने के वक्त तक स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे तीन लोग मलबे से बाहर निकाल लिए गए थे।
 

Related Posts