YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

 सानिया फेड कप हार्ट अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनी  पुरस्कार राशि तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी

 सानिया फेड कप हार्ट अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनी  पुरस्कार राशि तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी

हैदराबाद । महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को फेड कप टेनिस हार्ट पुरस्कार मिला है। सानिया यह अवार्ड हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। सानिया को यह सम्मान मां बनने के बाद कोर्ट पर सफल वापसी करने के कारण मिला है। इस खिलाड़ी ने इस साल जनवरी में वापसी करते हुए होबार्ट इंटरनेशनल खिताब जीता था। सानिया ने इस अवॉर्ड से मिली दो हजार डॉलर पुरस्कार राशि तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी है। इसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर भी की है।  सानिया को एशिया ओसियाना क्षेत्र के लिए यह अवॉर्ड मिला है। उन्हें कुल 16985 में से 10 हजार से अधिक वोट मिले। फेड कप हार्ट पुरस्कार के विजेता का चयन प्रशंसकों के वोट के आधार पर होता है। इस अवॉर्ड के लिए वोटिंग एक मई से शुरू हुई थी। सानिया को कुल वोट के 60 फीसदी वोट मिले थे। 
इस खिलाड़ी ने अखिल भारतीय टेनिस संघ द्वारा जारी एक बयान में कहा,‘फेड कप हार्ट पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनना गर्व की बात है। मैं पूरे देश और अपने प्रशंसकों को यह पुरस्कार समर्पित करती हूं। भविष्य में देश के लिए और भी उपलब्धियां हासिल करने का प्रयास करूंगी।’ सानिया ने चार साल बाद फेड कप में वापसी जबकि भारत को पहली बार प्लेऑफ में जगह मिली है। 
 

Related Posts