YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 4 हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सील खुली, अब तक 10 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में तब्दील

 4 हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सील खुली, अब तक 10 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में तब्दील

गाजियाबाद । कोरोना संक्रमण को लेकर गाजियाबाद जिले में बनाए गए हॉटस्पॉट क्षेत्र में से चार की सील रविवार को खोल दी गई। इनमें 37 दिनों से सील हुआ मसूरी क्षेत्र भी शामिल है। अब तक 10 हॉटस्पॉट क्षेत्रों को ग्रीन जोन में तब्दील करके खोला जा चुका है। इन सभी स्थानों की सील खोलकर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इन क्षेत्रों के लोग 28 दिनों तक घर में कैद होकर रह गए थे। जनपद में पहले केस राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रांड सवाना सोसाइटी में पाया गया था। उसके बाद कई अन्य स्थानों पर पॉजिटिव मामले प्रकाश में आने लगे। शुरू में केवल मरीज के घर व आसपास सेनेटाइजेंशन का काम किया गया और उसके संपर्क में आने वाले को क्वारंटाइन किया जाता था। 8 अप्रैल के बाद सभी ऐसे स्थानों को जहां पॉजिटिव केस मिले उन्हें हॉटस्पॉट बनाने के आदेश दिए गए। 14 दिनों के बाद ऑरेंज व अगले 14 दिनों तक ग्रीन जोन बनाए गए। इस दौरान एक भी केस न आने पर इनकी सील खोलने के निर्देश जारी हुए। जनपद में अब तक 27 हॉटस्पॉट बनाए हैं। इनमें से छह हॉटस्पॉट क्षेत्रों को ग्रीन जोन में तबदील करते हुए उनकी सील खोली जा चुकी है। रविवार को 4 और हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सील खोल दी गई। अब इन क्षेत्रों में लोगों को आम लोगों की तरह लॉकडाउन के नियमों का पालन करने को निर्देश दिए गए हैं।थाना मसूरी में डासना की रफीकाबाद कॉलोनी को सोमवार में सील कर दिया गया। यहां कोराना संक्रमित मामला मिला है, जिसके बाद सोमवार को इस कॉलोनी को सील कर दिया गया। यहां करीब तीन हजार लोग रहते हैं।
 

Related Posts