YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

घर लौटना चाहते हैं तो यहां कराना होगा रजिस्ट्रेशन दिल्ली सरकार ने शुरू की वेबसाइट

घर लौटना चाहते हैं तो यहां कराना होगा रजिस्ट्रेशन दिल्ली सरकार ने शुरू की वेबसाइट

नई दिल्ली लॉकडाउन के कारण दिल्ली में फंसे प्रवासी मजदूरों को सुविधाजनक तरीके से ट्रेनों के जरिये वापस उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने लिए लिए दिल्ली सरकार ने पूरे इंतजाम कर लिए हैं। इसके लिए दिल्ली सरकार ने आधिकारिक वेबसाइट जारी कर घर जाने के इच्छुक लोगों से इस पर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर के जरिए वेबसाइट का लिंक शेयर करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 35,000 यात्री भेजे जा चुके हैं। 8 ट्रेनें करीब 12000 यात्रियों को लेकर जा रही हैं। आज ऐसे ही कुछ सेंटर्स पर जाकर यात्रियों की मेडिकल जांच का जायज लिया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को इन स्पेशल ट्रेनों में जाने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। इसके लिए वेब पोर्टल का लिंक शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन किसी को ट्रेन में जाने की इजाजत नहीं दो जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रेनों से वापस लौटने वाले अधिकतर लोग वो हैं जो 2 से 6 महीने पहले किसी काम की तलाश में दिल्ली आए थे। काम मिला भी, लेकिन लॉकडाउन ने अब नाउम्मीद कर दिया है। मैंने पूछा कब लौटोगे, जवाब मिला- खुलेगा तो लौटेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में रह रहे प्रवासी मजदूरों की जिम्मेदारी हमारी है। अगर वो दिल्ली में रहना चाहते हैं तो उनका पूरा ख्याल रखेंगे और अगर वो अपने गांव लौटना चाहते हैं तो उनके लिए ट्रेन का इंतजाम कर रहे हैं। किसी भी हालत में उन्हें बेसहारा नहीं छोड़ेंगे। दिल्ली सरकार ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रवासी मजदूर सड़कों या रेल की पटरियों पर पैदल न चलें। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को पेश आ रही परेशानियों को खत्म करने के लिए अत्यावश्यक कदम उठाने को कहा है। एक आदेश में कहा गया कि अगर प्रवासी कामगार सड़क या रेल पटरी पर पैदल चलते पाए जाते हैं, तो उन्हें तत्काल नजदीक के शेल्टर होम ले जाकर तब तक उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जानी चाहिए जब तक विशेष ट्रेन या बस से उनके घर जाने का इंतजाम न हो जाए। मुख्य सचिव विजय देव द्वारा प्रवासी मजदूरों पर जारी आदेश में अधिकारियों से कहा गया है कि रेलवे से समन्वय कर उन्हें घर भेजने के काम में तेजी लाई जाए। देव ने नोडल अधिकारी पी के गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से शुक्रवार को कहा कि सुनिश्चित करें कि प्रवासी सड़कों या रेल पटरियों पर पैदल न चलें। उन्होंने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा और श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाने के लिए रेलवे के साथ उचित सहयोग किया जाना चाहिए जिससे फंसे हुए कामगारों को वापस भेजने के काम में तेजी लाई जा सके। आदेश में कहा गया कि सभी श्रमिक ट्रेनों को बिना किसी रुकावट स्वीकार किया जाना चाहिए। पिछले हफ्ते से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जब घर लौट रहे प्रवासी मजदूर जानलेवा हादसों का शिकार हो रहे हैं।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी कामगारों की मुश्किलों के हल के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह औरैया में हुए हादसे में मजदूरों की मौत से बेहद दुखी हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि औरैया हादसे में मजदूरों की जान जाने से बेहद व्यथित हूं। प्रवासी कामगारों की त्रासदी लगातार बदतर होती जा रही है। तत्काल कुछ किए जाने की जरूरत है।
 

Related Posts