YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

रोहित ने पॉन्टिंग को सराहा 

रोहित ने पॉन्टिंग को सराहा 

नई दिल्ली ।  टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा से ही मैरा साथ दिया है। पॉन्टिंग कुछ समय के लिए आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ कप्तानी के तौर पर रहे थे। रोहित मुंबई इंडियंस में पॉन्टिंग की प्रबंधन क्षमता से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि पॉन्टिंग अपने साथी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल करने में महारत रखते थे। रोहित ने साथ ही कहा कि कि पॉन्टिंग की कप्तानी में टीम को चार-चार के ग्रुप में बांटा गया। इसमें मेरे और पॉन्टिंग के साथ दो युवा घरेलू क्रिकेटर थे। मुंबई इंडियंस की टीम में उस समय चर्चाएं थीं कि पॉन्टिंग के बाद कौन टीम की कप्तानी करेगा। इसमें दिनेश कार्तिक का नाम भी सामने आ रहा था पर पॉन्टिंग ने आखिर कहा कि रोहित ही कप्तानी करेंगे। रिकी पॉन्टिंग के बाद रोहित को मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली। इसके बाद टीम ने रोहित की कप्तानी में पांच खिताब जीते। रोहित ने अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ इंस्टाग्राम लाइव के दौरान साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाई बनाये अपने पहले दौहरे शतक को भी याद किया। 
 

Related Posts