YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

राबड़ी ने रेप के आरोपी का किया बचाव, कहा यादवों को बदनाम किया जा रहा

राबड़ी ने रेप के आरोपी का किया बचाव, कहा यादवों को बदनाम किया जा रहा

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यदव की पत्नी राबड़ी देवी ने रेप के दोषी राजबल्लभ यादव का बचाव किया है। उन्होंने इस मामले को पूरे यादव समाज से जोड़ते हुए कहा कि रेप की इस घटना के माध्यम से यादवों को बदनाम किया जा रहा है। 
नवादा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा सभी लोगों से मेरी अपील है कि जिस तरह राजबल्लभ यादव जी को इन लोगों ने फंसाया और जेल भेजा, वह यादवों को फंसाने का बड़ा षड़यंत्र है। राबड़ी देवी नवादा में आरजेडी प्रत्याशी और रेप मामले में दोषी पूर्व आरजेडी विधायक राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से राजद प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।
ज्ञात हो कि गुरुवार को राबड़ी देवी ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। राबड़ी देवी सबसे पहले नवादा सीट पर चुनाव लड़ रही राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी के लिए प्रचार करने नवादा पहुंची। यहां उन्होंने गिरिराज सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह नवादा छोड़कर भाग गए हैं। गिरिराज सिंह इस बार बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे हैं। राबड़ी देवी ने नवादा के रोह प्रखण्ड स्थित इंटर स्कूल के मैदान में आरजेडी प्रत्याशी विभा देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 
इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर जमकर हमला बोला। राबड़ी देवी ने कहा लालू यादव और राजबल्लभ यादव को साजिश के तहत फंसा कर जेल भेजा गया। हमलोग एकजुट होकर देश को बचाने का काम करेंगे, इसलिए महागठबंधन को जिताएं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार ने इन 5 वर्षों में केवल लोगों को ख्वाब ही दिखाए हैं।

Related Posts