YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

पहले दिन मुंबई से 47 ‎विमानों ने उड़ानें भरीं, गोवा की 10 उड़ानें रद्द

पहले दिन मुंबई से 47 ‎विमानों ने उड़ानें भरीं, गोवा की 10 उड़ानें रद्द

मुंबई । करीब दो महीने के बाद सोमवार को वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन दोबारा शुरू हुआ। हालांकि परिचालन शुरू होने के पहले दिन कई तय उड़ानें रद्द हो गईं। विमानन सेवा की शुरुआत के पहले दिन छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 14 स्थानों के लिये 47 उड़ानों का परिचालन किया। वहीं गोवा के लिये तय 13 उड़ानों में महज तीन उड़ानें ही गंतव्य पहुंच पाईं। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने बताया कि सात विमानन कंपनियों ने 14 स्थानों के लिए 47 उड़ानों का परिचालन किया। इन उड़ानों से अनुमानित तौर पर 4,852 लोगों ने यात्रा की। इनमें 3,752 यात्री जाने वाले और 1,100 यात्री आने वाले शामिल रहे। सर्वाधिक यात्री दिल्ली-मुंबई मार्ग के रहे। उसने कहा कि सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल करने का परामर्श दिया गया। मुंबई आने वाले सभी यात्रियों के बायें हाथ पर निशान बनाया गया। इन्हें वृहन्न मुंबई नगर निगम की व्यवस्था के तहत सात दिन अलग-थलग रहना होगा। गोवा की स्वास्थ्य सचिव नीला मोहनन ने अलग से बताया कि कुल 13 उड़ानें उतरने वाली थीं, लेकिन इनमें से 10 रद्द हो गईं। उन्होंने कहा कि इन 10 उड़ानों के रद्द होने का कारण अभी ज्ञात नहीं है।
 

Related Posts