YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) मलाइका अरोड़ा ने शेयर की परफेक्ट फैमिली फोटो

(रंगसंसार) मलाइका अरोड़ा ने शेयर की परफेक्ट फैमिली फोटो

हाल में एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमे उनके बेटे और कैस्‍पर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में अरहान कैमरे के सामने पीठ किए बैठा है जबकि मलाइका अपने कैस्पर को परेशान करने में व्यस्त नजर आ रहीं। मलाइका की इस तस्वीर को केवल फैन्स ने ही नहीं बल्कि उनके इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी लाइक किया है और हार्ट इमोजी शेयर किया है वहीं उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी इसे लाइक किया है। हालांकि इस पोस्ट में लोगों ने अर्जुन कपूर के लिए मलाइका से कई सवाल पूछे हैं। किसी ने इस तस्वीर में लोगों से अर्जुन कपूर को ढूंढने की बात कही है तो किसी ने लिखा है कि अरहान खान का सरनेम बदलकर उन्हें अरहान अरोड़ा कर लेना चाहिए और अरोड़ा होने पर गर्व करना चाहिए। बता दें कि हाल ही में मलाइका ने एक बीच वाला बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में वह बीच पर गोल-गोल घूम रही हैं। मलाइका अरोड़ा को बीच से बहुत प्यार है।
 

Related Posts