YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) अर्चना पूरन बोली ‘दाग अच्‍छे हैं’: 

(रंगसंसार) अर्चना पूरन बोली ‘दाग अच्‍छे हैं’: 

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बगीचे में आमों की बहार आ गई हैं। दरअसल,एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह को आम बेहद पसंद हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने ऑर्गेनिक आम दिखा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 'वो बचपन में आम चुराकर बगीचे से भागना, वो पकड़े जाना। वो मम्मी की डांट... ज्यादा आम खाना अच्छा नहीं होता, फिर मम्मी को वो जवाब देना... एक दिन मैं इतने पैसे कमाऊंगी कि दुनिया के सारे आम खरीद कर खाऊंगी। वो बाल्टी में आम भिगोकर ठंडा करना, वो गर्मियों का बेताबी से इंतजार करना... सिर्फ इसलिए कि गर्मी का मौसम है आम का मौसम, सिर्फ एक मैंगो लवर ही इस पोस्ट को समझ सकता है।' इस वीडियो में टोकरी में रखे ढे़र सारे आम दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में उन्‍होंने कहा कि 'अगर आम ऑर्गेनिक हैं, तो दाग अच्छे हैं। घर का उगा हुआ आम। इस वीडियो बनाने के चक्कर में...' इतना कहकर वे हंसने लगती हैं। इसी बीच उनका बेटा उन्हें टोकता है तो वे कहती हैं कि 'दरअसल हम सभी आम खाने के लिए बहुत उत्सुक हैं तो चलिए दोस्तो बाय।' बता दें कि अर्चना पूरन सिंह इन दिनों घर पर हैं और परिवार के साथ समय बीता रही हैं।
 

Related Posts