YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

हिमाचल में 8 जून से ही खुलेंगे धार्मिक स्थल और रेस्टोरेंट -कन्फ्यूजन के कारण राज्य सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण आदेश

हिमाचल में 8 जून से ही खुलेंगे धार्मिक स्थल और रेस्टोरेंट -कन्फ्यूजन के कारण राज्य सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण आदेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज से धार्मिक स्थल और रेस्तरां खोलने की खबरों के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि आठ जून से धार्मिक स्थल और रेस्तरां खोले जाएंगे। 31 मई को सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन्स को लेकर कन्फ्यूजन के चलते ये स्पष्टीकरण आदेश जारी किए गए हैं। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया में सरकार की नई गाइडलाइन्स को लेकर गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र की गाइडलाइन्स के अनुसार धार्मिक स्थल और रेस्टोरेंट आठ जून से खुलेंगे। इस संबंध भाषा-कला और संस्कृति विभाग आदेश जारी करेगा।
गौरतलब है कि हिमाचल में बड़ी संख्या में शक्तिपीठ हैं। हिमाचल को देवभूमि भी कहा जाता है। कांगड़ा, ऊना और कुल्लू जैसे जिलों में बड़ी संख्या में टूरिस्ट मंदिरों में आते हैं। इसके अलावा, स्थानीय लोगों की भी मंदिरों में बड़ी आस्था है। लेकिन जब से लॉकडाउन-1 की शुरुआत हुई है, तब से मंदिर बंद हैं। हिमाचल में अब तक कोरोना के 333 मामले सामने आ चुके हैं। कांगड़ा में दूसरे नंबर में 87 केस हैं। यहीं पर सबसे अधिक रिलिजियस टूरिज्म है। ऐसे में अब लोगों को धार्मिक स्थल खुलने का एक सप्ताह और इंतजार करना होगा। 
 

Related Posts