YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

अमिताभ ने किया रामायण पाठ- प्रशंसकों के साथ शेयर की की एक खास चौपाई

अमिताभ ने किया रामायण पाठ- प्रशंसकों के साथ शेयर की की एक खास चौपाई

मुंबई । लॉकडाउन में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अमिताभ लगातार अपनी तस्वीर, कविता और मैसेज ट्वीट करते रहे हैं। इस बार उन्होंने रामायण के पाठ से एक महत्वपूर्ण संदेश लोगों को दिया है। उन्होंने अपने इस पोस्ट के जरिए नाम और नामी के बीच के रिश्ते पर अपनी राय प्रकट की है। अमिताभ ने पाठ की तस्वीर साझा की है जिसमें नाम और नामी के रिश्ते को समझाया गया है।
इसमें लिखा है- समझने में नाम और नामी एक से हैं, किंतु दोनों में परसपर स्वामी और सेवक के समान प्रीति है। (अर्थात नाम और नामी में पूर्ण एकता होने पर भी जैसे स्वामी के पीछे सेवक चलता है, उसी प्रकार नाम के पीछे नामी चलते हैं। प्रभु श्री रामजी अपने राम नाम का ही अनुगमन करते हैं, नाम लेते ही वहां आ जाते हैं।) नाम और रूप दोनों ईश्वर की उपाधि हैं। ये (भगवान के नाम और रूप), दोनों अनिवर्चनीय हैं अनादि हैं और सुंदर शुद्ध भक्तयिुक्त बुद्ध‍ि से ही इनका (दिव्य अविनाशी) स्वरूप जानने में आता है। ये तो रहा रामायण के पाठ की बात। इसपर अमिताभ ने अपनी खुशी जताई और लिखा- 'आज पूजा के समय, रामायण पाठ में ये पढ़ा, अच्छा लगा।
अमिताभ ट्व‍िटर पर काफी एक्ट‍िव रहते हैं। उन्होंने पिछली बार अस्थाई जिंदगी को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने इसके साथ अपनी फोटो भी शेयर की जिसमें उनकी जवानी के दिनों से लेकर बुढ़ापे तक की दो तस्वीर थी। इसके जरिए उन्होंने इशारा किया कि जिंदगी अस्थाई है, यह इंसान के लिए कभी रुकती नहीं है, आगे बढ़ती जाती है। वर्क फ्रंट पर जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ अमिताभ की फिल्म गुलाबो-सिताबो रिलीज होने वाली है। 12 जून को अमेजन प्राइम पर फिल्म का प्रीमियर होने वाला है। दोनों अभिनेता  पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सुजित सरकार ने किया है। अमिताभ ने इससे पहले सुजित के साथ पीकू फिल्म में काम किया था।
 

Related Posts