YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

    'ट्रिपल एक्स' में दिखाया आर्मी की वर्दी के साथ अश्लील सीन - हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

    'ट्रिपल एक्स' में दिखाया आर्मी की वर्दी के साथ अश्लील सीन - हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

मुंबई । टीवी का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस 13 के पूर्व प्रतियोगी और हमेशा ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने हाल ही में टीवी की मशहूर निर्माता और निर्देशक एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है। हिंदुस्तानी भाऊ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।  दरअसल, हिंदुस्तानी भाऊ ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'पुलिस कंप्लेंट फाइल किया हूं आज देश के गद्दारों के खिलाफ, जिनका नाम है एकता कपूर और शोभा कपूर है । इन्होंने ऑल्ट बालाजी ऐप पर हमारी इंडियन मिलिट्री और उनकी यूनिफार्म एंब्लेम, कर्नल टैग को अशील तरीके से दिखाया है। जय हिंद।' 

ऑल्ट बालाजी पर रिलीज सीरीज 'ट्रिपल एक्स' से शुरू हुआ विवाद: 
अपने अगले ट्वीट में भऊ ने लिखा, 'ऐसा मजाक उड़ाया है हमारी इंडियन आर्मी का। अब ये नया हिंदुस्तान है। एकता कपूर और शोभा कपूर को जल्दी से जल्द अरेस्ट करो।'  यह पूरा मामला एकता कपूर की ऑल्ट बालाजी पर रिलीज हुई सीरीज 'ट्रिपल एक्स' से शुरू हुआ है, जिसमें दिखाया गया कि आर्मी के जवान जब बॉर्डर पर जाता है तो उस जवान की पत्नी का अफेयर शुरू होता है। इस दौरान आर्मी की वर्दी के साथ एक अश्लील सीन दिखाया गया है। हिंदुस्तानी भाऊ को यही बात पसंद नहीं आई, उन्होंने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की गिरफ्तारी की मांग की है। 
 

Related Posts