YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

महीने भर से खराब है दो क्षेत्र की 108 एंबुलेंस मरीजों को समय पर नहीं मिल रहा इलाज

महीने भर से खराब है दो क्षेत्र की 108  एंबुलेंस  मरीजों को समय पर नहीं मिल रहा इलाज

राजधानी में दो क्षेत्रों की चलने वाली आकस्मिक चिकित्सा सुविधा वाली एंबुलेंस 108 करीब एक महीने से खराब पडी है। इससे इन क्षेत्रों के मरीजों को आकस्मिक चिकित्सा सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है और मरीज परेशान होने को विवश है। ये दो क्षेत्र है कोलार और सूखी सेवनिया। एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी इस ओर ध्यान नहीं दे पा रही है। कोलार क्षेत्र से एंबुलेंस के लिए फोन आने पर हबीबगंज या टीटी नगर की एंबुलेंस भेजी जाती है। इसमें 15-20 मिनट अतिरिक्त लग जाते हैं। ताज्जुब की बात कि 14 मार्च से एंबुलेंस खराब है। इसके गियर बाक्स में खराबी है। करीब एक महीने होने जा रहे हैं, पर अभी तक एंबुलेंस की मरम्मत नहीं हो पाई है। करीब पांच दिन पहले कोलार में इंडेन गैस गोदाम के पास एक बुजुर्ग बेहोशी की हालत में मिला था। वहां मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया। 
    कोलार की एंबुलेंस खराब होने की वजह से हबीबगंज की एंबुलेंस भेजी गई। मरीज को जेपी अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समय पर मदद मिल जाती तो बुजुर्ग की जान बच सकती थी। कोलार के अलावा सूखी सेवनिया की एंबुलेंस भी खराब है। लिहाजा यहां मरीजों की जरूरत के लिए निशातपुरा की एंबुलेंस भेजी जाती है। जरूरत पर निशातपुरा की एंबुलेंस भी नहीं मिलती को दूसरे साधन से मरीजों को अस्पताल ले जाना पड़ रहा है। एंबुलेंस का संचालन करने वाली जिकित्जा हेल्थ केयर लिमि. के अधिकारियों ने बताया कि जल्दी ही दोनों क्षेत्र की एंबुलेंस ठीक करवा दी जाएगी और दोनों एंबुलेंस चलने लगेंगी। 

Related Posts