YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमरिंदर, पीके ने किया चुनाव प्रचार में सहयोग देने का वादा

2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमरिंदर, पीके ने किया चुनाव प्रचार में सहयोग देने का वादा

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे के अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। उन्होंने कहा पार्टी का नेतृत्व करने का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष के हाथ में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि उन्होंने शुरुआत में साल 2017 के चुनाव को अपना आखिरी चुनाव बताया था परन्तु इसके बाद अपने पार्टी साथियों द्वारा प्रेरित करने पर साल 2022 का चुनाव लडऩे का निर्णय लिया।  
मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि अखबारों में वह कई बार ऐसा कुछ पढ़ते हैं, जो उन्हें हैरानी में डाल देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रशांत किशोर के मुहिम तैयार करने के मामले पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ विचार-विमर्श किया था जिन्होंने फैसला उन पर छोड़ दिया है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस बारे अपनी पार्टी के विधायकों को भी विश्वास में लिया और 80 विधायकों में से 55 विधायक मुहिम संभालने के लिए श्री किशोर को लाने के पक्ष में थे।
एक सवाल के जवाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि मीडिया में चल रही अटकलों और अरविन्द केजरीवाल के दावों के उलट श्री किशोर ने सिद्धू या आप के साथ किसी तरह के संबंध की संभावना को खारिज कर दिया है। कांग्रेस लीडरशिप के साथ सिद्धू के मेल-मिलाप के बारे में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि नवजोत सिद्धू कांग्रेस पार्टी का हिस्सा हैं और वह इसी क्षमता के मुताबिक पार्टी हाई कमान के संपर्क में है।
 

Related Posts