YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली हिंसा मे क्राइम ब्रांच का दावा आरोपी के पास करोड़ों की दौलत

 दिल्ली हिंसा मे क्राइम ब्रांच का दावा आरोपी के पास करोड़ों की दौलत

नई दिल्ली । दिल्ली हिंसा मामले में क्राइम ब्रांच साजिश की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। पुलिस इस सिलसिले में कई चार्जशीट अदालत में दायर कर चुकी है। पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के शिव विहार में स्थित राजधानी पब्लिक स्कूल के आस-पास हुई हिंसा मामले में भी चार्जशीट दायर कर दी है।
इस मामले में राजधानी पब्लिक स्कूल के मालिक फैजल फारूक पर हिंसा की साजिश रचने का आरोप है। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने फैजल फारूक के सौ से ज्यादा करोड़ की प्रॉपर्टी का पता लगाया है।
पुलिस का कहना है कि दिल्ली दंगों से पहले ही आरोपियों ने फंडिंग की पूरी व्यवस्था कर ली थी। फंडिंग का जिम्मा उन लोगों के ऊपर था जिनके पास बेहिसाब दौलत थी। पुलिस के मुताबिक हिंसा के वक्त दंगाइयों ने राजधानी स्कूल की छत को अपने बेस के तौर पर इस्तेमाल किया था।
स्कूल की छत से पुलिस ने लोहे की बड़ी गुलेल भी जब्त की थी। क्राइम ब्रांच ने शिव विहार में हुए दंगों के आरोप में फैजल फारूक को गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक फैजल फारूक के दिल्ली में 3 स्कूल हैं।
क्राउन पब्लिक स्कूल, सीलमपुर राजधानी स्कूल, शिव विहार विक्टोरिया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल,वजीराबाद रोड इतना ही नहीं, फैजल फारूक ने साल 2014 में करीब 6 करोड़ की एक प्रॉपर्टी यमुना विहार में खरीदी थी। ये प्रॉपर्टी यमुना विहार के C-1/9 में स्थित है। क्राइम ब्रांच ने फैजल फारूक की जिन दूसरी संपत्तियों का पता लगाया है उनमें कई मकान और प्लाट हैं।

Related Posts