YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश

 दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश


नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि इस क्षेत्र में 15 जून तक लू चलने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि 10 जून तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी किंतु 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बने रहने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी के कम दबाव के चलते नमी से भरी पूर्वी हवाओं के कारण 12 जून और 13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। दिल्ली में रविवार को आंधी आने की संभावना है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
वहीं राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। देश के कई हिस्सों में वर्षा हुई वहीं कुछ राज्यों में इस मौसम के हिसाब से अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया। मौसम विभाग का कहना कि अनुकूल परिस्थितियां मिलने के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है। आगामी 5 दिनों के दौरान लू नहीं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि गन्नवरम और विजयवाड़ा में (तटीय आंध्र प्रदेश) देश का सबसे अधिक तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

Related Posts