YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) अपने घर पर जमकर मस्ती कर रहीं राधिका मदान

(रंगसंसार) अपने घर पर जमकर मस्ती कर रहीं राधिका मदान

ऐक्ट्रेस राधिका मदान मुंबई से दिल्ली अपने घर पहुंच चुकी हैं और जमकर मस्ती कर रही हैं। दरअसल, राधिका मदान भी अन्य लोगों की तरह मुंबई के लॉकडाउन में फंस गई थीं और हाल ही वह दिल्ली पहुंची हैं। राधिका मदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो और एक वीडियो शेयर किया है। इस फोटो में वह बाहें खोले मौसम का मजा ले रही हैं। वहीं, वीडियो में वह बारिश को इंजॉय कर रही हैं। इस पोस्ट के साथ राधिका मदान ने वन विद हर और हैशटैग मदर नेचर लिखा। बता दें कि मई महीने के आखिरी दिनों में राधिका मदान मुंबई से दिल्ली पहुंची थी। उन्होंने घर जाने के पहले एक पोस्ट शेयर की और इसके साथ लिखा था, 'मैं आ रही हूं मां।' वहीं, वर्कफ्रंट पर राधिका मदान आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थीं। इस फिल्म में इरफान खान, करीना कपूर और दीपक डोबरियल महत्वपूर्ण भूमिका में थे।
 

Related Posts